मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की बैठक नगर के कलेक्ट्रेट रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में बुधवार की दोपहर हुई। इसमें 24 और 26 फरवरी को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों के संगठन की होने वाली समीक्षा के बारेेश में विस्तार से बताया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लोकसभा 2019 का चुनाव सन्नकिट है और कुछ ही दिनों में आचार संहिता लगने वाली है। चुनाव प्रारंभ होने के पूर्व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सेक्टर अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के कार्यो की गहन समीक्षा निर्धारित तिथियों को होनी है। उसकी तैयारी हेतु पूर्व विधायकों और विधानसभा अध्यक्षों को जो जिम्मेदारी सौपीं ग है उसका वे इमानदारी से पालन करते हुए निर्धारित तिथि पर अपने सभी सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों की एक बैठक आयोजित कर ले। जिसमें जिला संगठन द्वारा कोई एक पदाधिकारी प्रभारी के रूप में उपस्थित होगा। समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनाव की पूर्ण रूप से तैयारी कर जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसको गंभीरता पूर्वक निर्वहन करें। कहा कि यदि हम अपने बूथ और सेक्टर के संगठन को मजबूत बना लिया तो निश्चित ही चुनाव में जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने नगर अध्यक्ष को मजबूत करने के लिए पूर्व सभासद राकेश यादव को नगर समाजवादी पार्टी मिर्जापुर का प्रभारी नामित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व चुनार विधायक जगतंबा प्रसाद पटेल, पूर्व छानबे विधायक भाईलाल कोल, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र पटेल, जवाहर लाल मौर्या, बह्देव तिवारी, अनिल यादव, स्वामीशरण दूबे, शैलेष पटेल, अनिल यादव, सोकिम अहमद, देवी प्रसाद चौधरी, मो. जामिन, कृपाशंकर, राजू चौबे, तुफानी लाल, घनश्याम साहू, हरिशंकर, बब्बूलाल लोरिक, जैन कुशवाहा, अभिषेक, दिनेश, सलीम बादशाह, आदि मौजूद रहे।