फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई न होने पर डीएम ने ईओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। डीएम अनुराग पटेल ने मंगलवार को विंध्याचल क्षेत्र में साफ- सफाई का जायजा लिया। इस अवसर पर गंदगी की भरमार होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए सफाई कराने को कहा।
विज्ञापन

इस समय कुंभ स्नान कर वापस लौट रहे दर्शनार्थियों से विंध्य धाम में भीड़ हो रही है। गंदगी को लेकर लगातार शिकायत आ रही थी। इस पर मंगलवार को डीएम निरीक्षण के लिए पहुंच गए। उन्होंने काली खोह, मां विंध्यवासिनी मंदिर, कालीखोह से अष्टभुजा जाने वाले त्रिकोण मार्ग का भी निरीक्षण किया। डीएम ने पुरानी वीआइपी, पक्का घाट जाने वाली गली, पक्का घाट, अखाड़ा घाट, दीवान घाट व थाने के पास वाली गली सहित कई गलियों का निरीक्षण किया। ईओ ने बताया कि सफाई व्यवस्था के लिए यहां पर 60 कर्मचारी लगे हैं। इससे परेशानी हो रही है। महिलाओं के वस्त्र बदलने के स्थान पर गंदगी देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने छह फरवरी को पांच मजिस्ट्रेटों की निगरानी में क्षेत्र की सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कोन, मझवां, सिटी व पहाड़ी के खंड विकास अधिकारियों को सौ- सौ सफाई कर्मी भेजने का निर्देश दिया और कहा कि पूरे क्षेत्र की सफाई कराई जाए। ईओ से कहा वे पक्का घाट में कम से कम दो-दो मूत्रालय बनवाएं। अस्थायी शौचालय व दो पिंक शौचालय बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें