फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लापरवाही पर एआरएम को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल । जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने विंध्याचल रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर में गंदगी मिलने और शुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। परिसर में आने वाले वहनों से अवैध वसूली करने पर एआरएम को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने लिपिक और वहां स्टैंड के नाम पर वसूली कर रहे लोगों के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगलवार को विंध्याचल के रोडवेज परिसर का निरीक्षण करने पहुंच गए। जहां यात्रियों ने शिकायत किया कि काफी देर से रोडवेज परिसर में बस नहीं आ रही है। इसपर उन्होंने एआरएम सीबी राम को फोन कर तत्काल अतिरिक्त बसे चलाने का निर्देश देते हुए बनारस के लिए दो बसे भेजने को कहा। हर घंटे पर बनारस के लिए बस चलाने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि कुछ मनबढ़ों द्वारा परिसर में आने वाले वाहनों से 50 रुपया वाहन स्टैंड के नाम पर अवैध रूप से वसूला जा रहा है। इसमें रोडवेज कर्मी भी मिले हुए है। यहीं नहीं पीले रंग की एक रसीद भी दिखाई। यह देखते ही डीएम भड़क गए। डीएम के कड़े रूख देखकर वाहनों से वसूली करने वाले लोग वहां से भाग खड़े हुए। पूछताछ करने पर विंध्याचल थानाध्यक्ष और रोडवेज कर्मियों ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। उन्होंने विंध्याचल थानाध्यक्ष को स्टैंड में किसी प्रकार की वसूली नहीं होने का निर्देश दिया। साथ ही सभी से कहा कि परिसर में आने वाले वाहनों से किसी प्रकार की वसूली की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर रामजीत मौर्या, ईओ नगर पालिका विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें