फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए तीन ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। यंग बार एसोसिएशन के वर्ष 2019 के होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जंग बहादुर, मुन्नू गुप्ता व राममूरत यादव ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिएगुरुदास व सुरेश सिंह, महामंत्री पद के लिए अभय सिंह, राजकुमार सिंह, राजेश्वर सिंह व विनोद कुमार, कोषाध्यक्ष पद हेतु कमलेश कुमार अवस्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु सुनील कुमार सिंह व संजीव कुमार त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री पद हेतु महेन्द्र सिंह, मो0 अनवर अली व अखिलेश कुमार ने अपना नामांकन किया। उपरोक्त पद के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु अनिल कुमार सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, योगेश मिश्रा, मनोज कुमार अग्रवाल व अमरनाथ सिंह ने अपना नामांकन किया जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हेतु राधेश्याम, गिरीश कुमार, विजयानंद, रणवीर कुमार, दिवाकर सिंह व संजय कुमार श्रीवास्तव ने अपना नामांकन किया। इस दौरान इल्डर्स कमेटी में अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र नाथ दिवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव, रामनारायन सिंह, संतोष नारायण सिंह, तन्ना सिंह सहित बार के महामंत्री निखिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें