फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कराने पर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा (मिर्जापुर)। क्षेत्र के मानिकपुर गांव में अपहरण का फर्जी मुकदमा दर्ज करने के बाद हुई मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका में शुक्रवार को चालान कर जेल भेज दिया। मानिकपुर गांव निवासी शीला देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने गुरुवार शाम को पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया । पुलिस ने पीडिता की मा की तहरीर पर पटीदार के आधा दर्जन लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

शीला देवी ने बताया कि उसकी बीस वर्षीय पुत्री को जबरन गायब कर दिया गया था। गायब हुई लड़की शुक्रवार को सुबह घर वापस आ गई। इसके बाद जिनके ऊपर मुकदमा दर्ज कराया गया था उन लोगों ने दूसरे पक्ष से मारपीट कर ली। इसमें पुलिस ने शुक्रवार को एक पक्ष से महेंद्र, ओमप्रकाश, सुरेश एवं दूसरे पक्ष से राजेश एवं संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरी तरफ नवीन मंडी समिति अहरौरा में सब्जी लेने की बात पर हुए विवाद में राजेंद्र व किशन निवासी पट्टी कला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें