मिर्जापुर। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को अभियान चलाकर खानपान के सामान की जांच की। इसके तहत नगर की तीन दुकानों से टीम ने मिठाई तथा गुड़, सोनपापड़ी आदि के नमूना भरे। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। सहायक आयुक्त सत्य प्रकाश श्रीवास्तव एवं अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने नगर के फतहां स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने दुकान से गुड़ का नमूना लिया। इसके बाद लोहदी कला स्थित एक मिठाई की दुकान पर छापेमारी करने पहुंची। टीम ने दुकान से सोन पपड़ी का नमूना लिया। इसके बाद लौट गई। टीम में सुमन कुमार मिश्रा, सुधीर राय, वीपी सिंह, आनंद कुमार, श्रीकिशुन चौहान, आकाश कुमार, संदीप सिंह, हृदयनारायण समेत अन्य शामिल रहे।