मिर्जापुर। कम्यूनिस्ट पार्टी माले राज्य सचिव सुधाकर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा मोदी और योगी सरकार भ्रष्टाचार व अपराध का केंद्र बनी हुई है। कहा असम में पांच मजदूरों की हत्या कर दी गई। सरकार युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि योगी सरकार के कारनामों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंप दिया है।
भूख हड़ताल पर बैठे वक्ताओं ने जिला प्रशासन पर लोकतांत्रिक आंदोलन के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया। कहा मांग पत्र सौंपे जाने के बावजूद जिला प्रशासन समुचित कार्रवाई नहीं कर रहा है। कहा जंगल की जमीन पर बड़े पैमाने पर भू-माफिया काबिज हैं, कहा जिला प्रशासन ऐसे भू माफियाओं पर कार्रवाई के बजाए बाप, दादा के जमाने से आबाद दलितों व आदिवासियों को उजाड़ा जा रहा है। वक्ताओं ने हिम्मत कोल के असली हत्यारों को बचाने के लिए लीपापोती का आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता शांति कोल ने की। इस मौके पर ओमप्रकाश भारती, रीता जायसवाल, रामकृत बियार, सीपीएम के जिला सचिव अनूप प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।