फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता एवं आयुष्मान योजना पर किया गया चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। भाजपा जिला समन्वय समिति की आंतरिक बैठक बुधवार को चुनार दुर्ग में आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत ग्रामीण एवं नगरीय इलाके में बनाये जा रहे शौचालय, पेंशन, आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा करने के साथ जिले के विकास कार्यों पर विचार विमर्श किया इसके साथ ही जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्य प्रणाली एवं उनकी गतिविधियों पर भी चर्चा की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष बालेदुमणि त्रिपाठी, काशी प्रांत के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, विधायक चुनार अनुराग सिंह, विधायक सदर रत्नाकर मिश्रा, विधायक मडिहान रमाशंकर पटेल, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्या, सहित पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला महामंत्री रमेश दूबे, राजेन्द्र प्रसाद सिंह व जिला विस्तार शिवपूजन आदि प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें