मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कालेज परिसर में छात्रसंघ पुस्तकालय मंत्री अनिल कुमार पाल की अध्यक्षता विभिन्न मांगो को लेकर चल रहा अनिश्चित कालिन अनशन, प्रदर्शन प्राचार्य राजीव अग्रवाल के आश्वासन पर बुधवार को समाप्त कर दिया गया। छात्रो ंके मांगो में शामिल कालेज में पीने के पानी के लिए वाटर कूलर, पुस्तकालय की व्यवस्था, खराब व पुराने पुस्तकों के स्थान पर नए पुस्तकें उपलब्ध कराए जाने आदि मांगो को दो सप्ताह के भीतर पूरा किए जाने मोहलत मांगी गई। इस मौके पर श्याम अचल यादव, आनंद यादव, सोनू चौहान, चंचल तिवारी, कुलदीप तिवारी, अनुराग, नितिश,प्रशांत,शिवपाल, समीक्षा दिव्या सिंह, आदर्श, अभिषेक, दिलीप मौर्य व अनिल कुमार पाल मौजूद रहे।