फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस की टीम ने चयनित वार्ड का किया सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। भारत सरकार का राष्ट्रीय सवे़क्षण कार्य अहरौरा नगर के चौक बाजार में बुद्धवार की दोपहर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग की ओर से किया गया। एनएसएस की टीम ने वार्ड की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया एवं आवास, स्वच्छता, शौचालय व पेयजल से संबंधित सर्वेक्षण कार्य किया। एनएसएस द्वारा 76 वें राउंड का सर्वे कार्य बुद्धवार की दोपहर नगर के वार्ड नंबर 24 में शुरू किया गया। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक सांख्यिकी अधिकारी द्वारा सर्वेक्षण कार्य किया गया। सर्वेक्षण कार्य के दौरान डा अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण कार्य के लिए अहरौरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 चौक बाजार गंज का चयन किया गया है। एनएसएस द्वारा वार्ड की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वार्ड में कितने लोगों के पास आवास नहीं हैं, कितने लोगों का मकान कच्चा है, वार्ड में शौचालय की स्थिति क्या है, पेयजल के स्रोत क्या है और विकलांग की स्थिति क्या है, इन बिंदुओं पर सर्वेक्षण किया गया। टीम के सदस्यों ने हर बिंदुओं का भौतिक सत्यापन किया। सर्वेक्षण कार्य के दौरान सहायक सांख्यिकी अधिकारी रामबचन राम, सभासद कुमार आनंद ,इरशाद आलम, बुद्दराम, भारत भूषण त्रिपाठी, हिमांशु अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें