फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ की जांच टीम के क्षेत्र में पहुंचने पर मचा खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के पहाड़ों पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन की जांच शनिवार को लखनऊ से आई टीम ने की। टीम ने क्षेत्र के भगौतीदेई गांव में स्थित 63 एकड़ खनन पट्टे की जांच की। टीम ने देखा कि खनन पट्टा स्थल पर बोर्ड और पिलर लगा है या नहीं और पट्टा धारक ने कितना खनन किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग की ओर से क्षेत्र के खनन पट्टा की जांच लखनऊ की खनन विभाग की टीम से कराई जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि क्षेत्र के पहाड़ों पर कितना अवैध खनन किया गया है। यह भी देखा जा रहा है कि पट्टाधारक की ओर से खनन स्थल पर बोर्ड व पिलर लगाया गया है कि नहीं और खनन कितनी गहराई में की गई है । खान सर्वेयर संतोष पाल के अनुसार जनपद में कुल 268 खनन पट्टे है जिसमें से 29 लीज बंद चल रहे हैं । जनपद में कुल 92 खदान डीजीएम एक्ट के तहत स्वीकृत है । जिन खदानों द्वारा डीजीएम एक्ट को पूरा नहीं किया गया है वे पट्टाधारक छह मीटर से अधिक खनन नहीं कर सकते हैं। शनिवार को लखनऊ से खान इंस्पेक्टर जी के दत्ता व सर्वेयर विजय भूषण तिवारी की टीम ने क्षेत्र के भगौती देई गांव में स्थित 63 एकड़ के खनन पट्टे की जांच की। जांच के दौरान क्या खामियां पाई गई, इसके बारे में टीम ने कुछ बताने से परहेज किया। लखनऊ की टीम के पहुंचने की सूचना मिलने पर खनन करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
खान अधिकारी आरबी सिंह ने कहा कि लखनऊ से आई खनन विभाग की टीम ने अभी तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है । मानक के अनुसार पट्टाधारकों की ओर से खनन कराया गया है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है । मानक के विपरीत खनन होने की रिपोर्ट अगर टीम ने दी तो संबंधित पट्टा धारक के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें