फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ 91 लाख से बनी सड़क दो माह में उखड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। नगर से जमुआ बाजार तक दो करोड़ 91 लाख रुपये से बनी सड़क दो माह में ही उखड़ गई। कछवां से जमुआ बाजार तक बनी इस सड़क का लोकार्पण 2017 में किया गया था । उस समय मात्र एक करोड़ 50 लाख रुपये ही बजट आया था जिससें जमुआ से चड़िया तक ही सड़क का निर्माण हो पाया इसके बाद काम रोक दिया गया था।
विज्ञापन

कई माह बाद भाजपा के प्रमुख सचिव महेश गुप्ता बधवा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करने जाते समय सड़क पर बने गड्ढों को देखा था। उनकी गाड़ी गड्ढे में फंस गई थी जिससे प्रमुख सचिव का आगे नहीं जा सके थे और वापस चले गए थे। प्रमुख सचिव की नाराजगी देखकर विभागीय अधिकारियों ने दो माह पहले ही काम लगाकर उसका मरम्मत कराई थी। फिर भी सड़क उखड़ गई जबकि सड़क की मेंटनेंस की जिम्मेदारी पांच साल की है। यहां सड़क में इस्तेमाल की गई घटिया सामग्री पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। नगर पंचायत से 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग के तहत करवाया गया है। सड़क निर्माण की अब खस्ताहालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदार ने जमकर झोल किया है। जमुआ बाजार से लेकर चड़िया तक और मझवां गाव से कछवां के बीच सड़क जगह-जगह उखड़ गई है। यह सड़क करीब एक माह पहले उखड़ गई है। क्षेत्र के प्रदीप सिंह व सतीश राय समेत लोगों ने सड़क की हालत देखते ही इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। जब ठेकेदार पांच साल तक सड़क के दुरुस्त रहने की गारंटी देता है तो फिर शिकायत के बाद भी विभाग कोई कोई क्यों नहीं की जा रही है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत नहीं होने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अंजनी कुमार गौतम ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के गुजरने से सड़क खराब हुई है। ठेकेदार को सूचना दी गई है । बरसात के बाद सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें