फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात होते ही बजबजाने लगती है नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव से आवागमन प्रभावित हो रहा है। नालियां साफ नहीं किए जाने से जाम हो गई हैं जिससे जलनिकासी नहीं हो पा रही हैै। गांवों में तैनात सफाईकर्मी नियमित सफाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में गुरुवार की शाम बारिश के बाद पसही गांव की गली और जमालपुर में काली मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर घुटने तक पानी लग गया है जिससे लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। आसपास के लोगों को घुटने भर पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। जमालपुर व पसही गांव के ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान व खंड विकास अधिकारी से जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों को ग्राम प्रधानों ने सिर्फ कोरा आश्वासन ही दिया है लेकिन जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ब्लाक मुख्यालय से थोड़ी दूर पर प्राचीन काली मंदिर परिसर तक जाने वाले मार्ग पर घुटने तक पानी लगने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। पूजा करने के लिए मंदिर जाने वाले लोगोें को परेशानी हो रही है। पसही व जमालपुर के लोगों ने नाली का निर्माण कराने की मांग बीडीओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें