फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड को दुरस्त करने में लगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। पक्का पुल के लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में देखते हुए पुल निर्माण में लगा सेतु निगम जहां एक ओर पुल पर बची हुई निर्माण सामग्री को हटाने में लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड को दुरुस्त करते हुए दोनों और पानी निकासी हेतु नाली निर्माण करा रहा है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी डालकर समतलीकरण और कार्यक्रम के संभावित स्थल ऐबकपुर मोहाना स्थित परेड ग्राउंड के सामने सड़क के दोनों ओर पटरियों पर, जहां हमेशा से नाली का गंदा पानी इकट्ठा होता था, वहां विभाग द्वारा मिट्टी व भस्सी डालकर उसे पाटे जाने का काम चल रहा है। साथ ही नगर पालिका परिषद के अधिकारी भी पुल के पास से लेकर परेड ग्राउंड तक नगर व ग्रामीण इलाकों से पहुंचने वाले मार्गों व पटरियों की साफ सफाई का कार्य भारी संख्या में सफाई कर्मियों को लगाकर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें