फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन को कुल्हाड़ी से किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। नाबदान का गंदा पानी बहाने को लेकर थाना क्षेत्र के दारानगर गांव में सोमवार की सुबह ननद भाभी के विवाद के बाद में भाई कूद पड़ा। मामला बढ़ने पर भाई ने कुल्हाड़ी से मारकर बहन को घायल कर दिया। बहन की तहरीर पर पुलिस भाई व पिता के खिलाफ कार्यवायी की। रमाकांत की पुत्री लबली दिब्यांग है। कुछ दिन पूर्व बैंक से पेंशन निकालने के लिए ससुराल से मायके आयी थी। सोमवार की सुबह आंगन में गन्दा पानी बहाने को लेकर लबली का विवाद उसकी भाभी से हो गया। बहन अपनी रक्षा के लिए रक्षाबंधन के दिन भाई के कलाई में रक्षा कवच बांधती है। आज भाई उसी कलाई से बहन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। लबली की शिकायत पर पुलिस ने पिता उमाकांत व भाई प्रशांत के खिलाफ शांति भंग में चालान कर दिया। लबली का इलाज सीएचसी मड़िहान में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें