मिर्जापुर मोटर मंडी नरायनपुर में नाली पटरी के निर्माण कराए जाने को लेकर बुधवार को बाजारवासियो ने बैंक आफ बड़ौदा के पास धरना प्रदर्शन कर नेशनल हाईवे के प्रति आक्रोश व्यक्ति किया। उपस्थित लोगों ने अपनी मांग को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर चेतावनी दिया कि सात दिन के अंदर वैकल्पिक व्यवस्था के बाद नाली पटरी का निर्माण नहीं कराया तो बाजार वासी सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे।
ज्ञात हो मोटर मंडी नरायनपुर के ध्वस्त मार्ग के लिये केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रयास करके आरसीसी मार्ग का निर्माण कराया। जिसके लिये एक माह का लंबा रूट डायवर्जन किया गया था। आरसीसी मार्ग निर्माण के बाद पटरी पूरी तरह ध्वस्त हो गई और कार्यदायी संस्था ने नाली पर मिट्टी फेंककर पाट दिया। अब स्थिति यह हो गई कि नाबदान का पानी जमा होने लगा। 7 लेकिन बरसात होने पर समस्या और विकराल हो गई। सड़क, नाली,पटरी का गंदा पानी बरसात के समय घरों व दुकानों में घुस गया। 7लोगो की समस्या बढ़ गई। घरों में घुसे गंदा पानी को निकालने के लिये पूरे परिवार को बर्तन वगैरह से बाहर फेकना पड़ रहा है। मोटर मंडी वासियो ने बताया कि पहले ध्वस्त मार्ग के चलते घर व दुकान में रहना मुश्किल हो गया था। अब आरसीसी मार्ग निर्माण के दौरान हुए रूट डायवर्जन से व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग निर्माण के बाद नाली पटरी की समस्या विकराल हो गई है। इसके चलते व्यापार भी असर पड़ रहा है। बाजार वासियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के आश्वासन को लेकर भी नाराजगी व्यक्त कियास। आरोप लगाया कि हम लोगों कि समस्या को लेकर गैर जिम्मेदारी का परिचय दे रही है। उपस्थित लोगों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दिया कि तत्काल जलनिकासी का वैकल्पिक व्यवस्था कराने के साथ नाली पटरी का निर्माण एक सप्ताह के अंदर शुरू नहीं कराया गया तो आक्रोशित बाजार वासी सड़क पर उतर कर विशाल धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे । उक्त अवसर पर तुलसी दास गुप्ता, देवशंकर यादव ,प्रभु नारायन सिह ,भोला गुप्ता ,नन्दू जायसवाल ,संदीप सिह ,सन्तोष यादव ,कुमार गौरव ,राजेश केशरी ,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।