मिर्जापुर। लोहंदी स्थित ओम नगर कॉलोनी में स्थित एक मकान में गैस रिसाव के चलते मंगलवार की सुबह लगी आग से घर व गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और आस पास के लोगों ने पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया।
देवरी उत्तर, लालगंज निवासी मकसूदन दुबे ओम नगर कालोनी स्थित एक किराए के मकान में परिवार समेत रह रहे हैं। मंगलवार को घर में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर के सदस्य भाग कर बाहर निकल कर जान बचाई। आग की विकरालता के आगे किसी की एक न चली। लोगों ने घटना की जानकारी यूपी 100 व फायर ब्रिगेड को दी। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग के चलते घर में रखा सारा सामान जल कर नष्ट हो गया।