मिर्जापुर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत नगर पालिका के कर्मचारियों रविवार को वार्ड स्तर पर अभियान चलाकर सर्वे किया। इस दौरान लोगों का सत्यापन किया गया।
नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के 35 वार्डों में रविवार से सर्वेक्षण शुरू हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गनेशगंज वार्ड में सर्वेक्षण किया। बरौंधा वार्ड में नोडल अधिकारी सीमा तिवारी ने 248 लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया और राशनकार्ड तथा मोबाइल नंबर लिया। इस दौरान महुवरिया वार्ड के कजरवा पोखरा में आशा, राजेश सोनकर, विनोद शंकर पांडेय और पुरानी दशमी वार्ड में नोडल अधिकारी मनोज सोनकर ने शिविर लगाकर सर्वेक्षण किया गया। इस दौरानपुरानीे दशमी वार्ड के सभासद लवकुश प्रजापति, विकेश्वर प्रताप सिंह, रत्नेशचंद्र श्रीवास्तव, डा. राजेश श्रीवास्तव, माया यादव, रमेश यादव, दिनेश यादव, डा. जफरूद्दीन आदि मौजूद रहेे। अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने नोडल अधिकारियों से कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना से लोगों को लाभान्वित करना है। इसके लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत आवासहीन, बेहसहारा, दषिव्यांग, भूमिहीन मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति व जनजाति, दुर्बल आय वर्ग के लोगों का चयन होगा। इसके लिए सामाजिक आर्थिक जातीय जनगणना वर्ष 2011 की सूची में दर्ज व्यक्ति का ही चयन होगा। उन्होंने कहा कि इसके तहत चयनित पात्र परिवारों को पांच लाख रुपये तक नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा सुचीबद्घ सरकारी और निजी अस्पतालों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।