फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

182 नग पत्थर पटिया के साथ सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य हलिया की विभागीय सुरक्षाकर्मियों और यूपी हंड्रेड पुलिस ने सोमवार की रात संयुक्त कार्रवाई कर वन मार्ग पर 182 नग पत्थर की पटिया लदी टीपर और एक बोलेरो के साथ सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई पटिया लदी टीपर और बोलेरो, पांच नग लाठी तथा एक नग सेल्हा सीज कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हेें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में यह सफलता मिली। सोमवार की रात वन रक्षक अनिल कुमार सिंह के साथ चल रहे गश्ती दल ने वन मार्ग पर पत्थर की पटिया लदी टीपर को रोका। वन विभाग की फोर्स ने जब टीपर चालक से पटिया सहित वन मार्ग से परिवहन करने के लिए जारी वैध कागजात मांगें तो वह नहीं दिखा सका । तबतक पटिया लदी टीपर के सहयोग में साथ साथ चल रही एक बोलेरो भी मौके पर पहुंच गई । रेंजर ने बताया कि मौके पर बोलेरो के पहुंचते ही उस पर सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी डंडा से लैस होकर नीचे उतर आए और गाली गलौज करते हुए गश्ती दल से हाथापाई करने लगे । आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने वन रक्षक अनिल कुमार सिंह का हाथ मरोड़कर टीपर की चाभी छीन लिया । उसके बाद वे लोग पटिया लदी टीपर और बोलेरो लेकर भागने लगे । उधर गश्ती दल ने तुरंत इसकी सूचना 100 नंबर पुलिस को भी दे दी और खुद भी उनका पीछा करने लगे । सूचना मिलते ही मौके की ओर पहुंची पुलिस तथा वन विभाग की फोर्स ने संयुक्त घेराबंदी कर भाग रही टीपर और बोलेरो सहित सात लोगों को पकड़ लिया । पुलिस ने पकड़े गए दोनों वाहन तथा सभी आरोपियों को रेंज परिसर पहुंचाकर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया । रेंजर ने बताया कि विभागीय स्तर पर मामला दर्ज कर पटिया लदी टीपर सहित बोलेरो को सीज कर दिया गया है । गिरफ्तार आरोपियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें