मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को वेतन का भुगतान कराने के संबंध में जिला बेसिक शिक् ा अधिकारी को पत्रक देकर वेतन भुगतान कराने की मांग किया। पत्रक में कहा कि प्रदेश सरकार ने होली के त्योहार के- मद्देनजर सरकारी कर्मचारियों का भुगतान 28 फरवरी तक करने का आदेश दिया है, लेकिन वित्त एवं लेखाधिकारी के ढुलमुल रवैए के कारण भुगतान नहीं होने का अंदेशा जताया है। इसके अलावा पत्रक में शिक्षकों ने भुगतान कराने व भुगतान में हुई देरी के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष संजय कुमार, सुधीर कुमार तिवारी, विष्णु शंकर चौधरी, सुभाष सिंह, अनिल कुमार, रत्नेश चौधरी, राज कुमार, पल्लवी कुमार, उषा कुमारी, अमित सिंह आदि शामिल रहे। ब्यूरो