मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को हुई यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 4742 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल गणित में 3897, इंटरमीडिएट गृह विज्ञान में 824, कृषि विज्ञान की परीक्षा 17 छात्रों विद्यार्थियों ने छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट कृषि अर्थशास्त्र की परीक्षा में पंजीकृत 270 में से 267 ने परीक्षा दी जबकि तीन छात्र अनुपस्थित रहे जबकि औद्योगिक संगठन की परीक्षा में एक छात्र पंजीकृत था जो परीक्षा देने नही पहुंचा। परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के चलते परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ रहे हैं।
बोर्ड परीक्षा के दौरान बरती जा रही सख्ती के चलते हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 25740 में से 21843 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3897 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं प्रारंभिक गणित की परीक्षा में पंजीकृत 3739 छात्रों में से 2973 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 766 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी प्रकार ंटरमीडिएट की परीक्षा में गृह विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 7293 में से 6469 छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि 824 छात्राएं अनुपस्थित रहीं। कृषि विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 370 में से 353 छात्रों ने परीक्षा दी जबकि 17 अनुपस्थित रहे। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी के नेतृत्व में सचल दल ने महर्षि भट्टाचार्य इंटर कॉलेज, चमेला देवी स्मारक इंटर कॉलेज, प्रभुनाथ यादव इंटर कॉलेज गैपुरा, बीडी इंटर कॉलेज नरोईया और चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गौरा का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलदीप शुक्ला मौजूद रहे। डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, लोकपति इंटर कॉलेज, नागेंद्र नारायण इंटर कॉलेज महामलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान शंभू कुमार, प्रमोद यादव, सपना सिंह, सत्यंबदा सिंह आदि शामिल रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल ने मंगलवार को भदोही जिले के कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जेडी ने लवकुश इंटर कॉलेज सीतामढ़ी, कालिका इंटर कॉलेज कोइरौना, पार्वती देवी नेशनल इंटर कॉलेज ऊंच, प्रेमादेवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान रवींद्र वर्मा मौजूद रहे। उप शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल चंद्रजीत सिंह यादव ने जीबी पंत इंटर कॉलेज परसीपुर का निरीक्षण किया।