फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्री सेतु पर लगा जाम

विज्ञापन
शास्त्री पुल पर लगा जाम
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के शास्त्री सेतु पर मंगलवार को ट्रक का गुल्ला टूट जाने से दो घंटे तक जाम लगा रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की ल्रबी कतारें लग गईं। एक तरफ चील्ह तिराहा तो दूसरी ओर नटवां पुलिस चौकी तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोग भीषण ठंड में परेशान रहे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत कर खराब ट्रक को ठीक कराने के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शास्त्री सेतु के बीचो-बीच खराब ट्रक के कारण कंपकंपाती ठंड में लोग दो घंटे से अधिक फंसे रहे। जाम में फंसे वाहनों का शोर गूंजता रहा। जाम से इलाहाबाद की ओर व मध्य प्रदेश जाने वाले लोग परेशान रहे। प्राइवेट वाहन व रोडवेज बसों में यात्री ठंड से बेहाल रहे। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद ट्रक का मरम्मत कराने के बाद जाम खोलवाया। उधर ड्रमंडगंज घाटी में तीस किलोमीटर लंबे जाम में लोगों का हाल बेहाल हो गया। घाटी से दुर्जनीपुर पहाड़ी तक लगी लंबी जाम में लोग पानी के लिए तरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें