फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में उमड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में बिनुथना फर्टिलाइजर्स वाराणसी, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मिर्जापुर एवं आईडीबीआई इंश्योरेंस कंपनी वाराणसी ने प्रतिभाग किया। साथ ही विभिन्न पदों के लिए 200 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया ।
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि रोजगार मेले में बिनुथना फर्टिलाइजर्स, वाराणसी द्वारा 80, आईडीबीआई इंश्योरेंस कंपनी वाराणसी द्वारा 80 एवं श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मिर्जापुर द्वारा 40 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके लिए सेवायोजन कार्यालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है। ऐसे आयोजन आगे भी होते रहेंगे। रोजगार मेले में गोपाल प्रसाद, पवन कुमार, आनन्द कुमार, सुभाष सिंह, केके कुशवाहा, महेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, जगदीश सोनकर, कमलेश पांडेय, राम उजागिर, राम लोलारख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें