विकास खंड नरायनपुर के तहत ग्राम पंचायत गरौड़ी के प्राथमिक विद्यालय पर कृषि विभाग द्वारा कृषि पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। किसान पाठशाला में किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी और किसानों की आय दोगुना करने के बारे में जानकारी दी गई। किसान पाठशाला के चौथे दिन किसानों को नई तकनीक अपना कर संरक्षित खेती एवं किसानों की आमदनी बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत रूप से बताया गया।
वस्तु विशेषज्ञ जटाशंकर पांडेय ने किसानों को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत फल, फूल एवं समारोह की खेती को बढ़ावा देने व आलू सब्जियों के बीज उत्पादन को बढ़ावा देने, मधुमक्खी पालन करने की आधुनिक विधि बताया। आम के फलों को सुरक्षित रखने के तरीके बताए गए। डा. विजय शंकर सिंह ने जैविक कीट नियंत्रक पर विशेष रूप से किसानों को जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार सिंह, राजेंद्र मौर्य, राजेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, राजाराम, राधेश्याम, श्रीप्रकाश मौर्य, बाबू भाई, सहेंद्र विश्वकर्मा, चंद्र भूषण वर्मा, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।