फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की लापरवाही से कई लोग नहीं दे सकेंगे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर।पांच वर्षों से भी अधिक समय से निकाय चुनाव में मतदान करने का मन बनाये कई लोगों का नाम मतदाता सूची से गायब हो गया है। वहीं कई लोगों को मतदाता सूची में गलत नाम पता से नवाजा गया है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बीएलओ ने अपने कार्य में लापरवाही बरती है। एक ही स्थान पर बैठ कर अपने कार्य को अंजाम दे दिया गया है, जबकि बीएलओ को घर घर पहुंचने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

बुधवार को होने वाले मतदान में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन भगवती चौधरी और उनके परिवार के कई लोग वोट नहीं डाल सकेंगे। उनका और उनके परिवार के कई लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। श्री चौधरी कांग्रेस से पूर्व विधायक रहे हैं। कई बार कांग्रेस के टिकट पर विधान सभा और लोक सभा का चुनाव लड़ चुके हैं। भगवती चौधरी ने वोटर से नाम गायब होने कि शिकायत चुनाव आयोग से की है । सरकारी कर्मचारी भी बीएएलओ की लापरवाही का शिकार बने हैं। नगर मजिस्ट्रेट डीपी मिश्रा के स्टेनो ओम प्रकाश के पूरे परिवार का नाम मतदाता सूची से गायब है। वे वार्ड 16 गोसाईं तालाब के बीएलओ की लापरवाही कारण परिवार सहित वोट नहीं डाल सकेंगे। बसनहीँ बाजार वार्ड के तिवराने टोला मोहल्ले के मकान नंबर 188 के लिए सलिल पांडेय के पुत्र साकेत पांडेय को 189 मकान नंबर और मतदाता क्रमांक 501 पर सलिल पांडेय के पुत्र साकेत की जगह त्रिभुनेश्वर की पर्ची दी गई है । इसमें सलिल पांडेय के पड़ोसी त्रिभुवन नाथ शुक्ल का नाम है । जो संबंधों में सलिल पांडेय के मामा हैं । यानी मामा के पिता के नाम में भांजे का नाम लिखा है । यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि मतदान की लाइन में लगने के बाद त्रिभुवन नाथ शुक्ल वोट देने से वंचित किए जाएंगे या सलिल पांडेय के पुत्र साकेत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें