मिर्जापुर। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में मंडलीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित किया गया। समापन अवसर पर चंद्रमा प्रसाद ओझा ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा निखरती है। साथ ही नित नए खोज के लिए प्रेरणा मिलती है। श्री लक्ष्मण प्रसाद इंटर कॉलेज भदोही की बालिकाओं ने नाटक के माध्यम से स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य सुषमा गुप्ता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के दौरान अंबिका कुमारी, देवांश उमर, दीपक पटेल, अली रजा जाफरी, विभव कुमार चौबे, सूरज कुमार, धीरज राव, हिमांशु चौहान, अभिषेक कुशवाहा, धनश्याम बाबू, सचिन कुमार पांडेय, सोनू यादव, मो समीर, अजय कुमार सोनकर ने आकर्षक प्रोजेक्ट बनाकर आकर्षित किया। वहीं हरित ऊर्जा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनाव की छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुति किया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन राजनाथ यादव, भगवती प्रसाद माली, संजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान जय सिंह, शोभित विद्यार्थी, रविंद्र कुमार सिंह, नीरजाकांत पांडेय, चंद्रेश कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे। उप प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पांच से 12 दिसंबर तक पारकर इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित किया गया है।