मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने गुुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो डाक्टर समेत दस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण देने को कहा।
सीएमओ गुरूवार की सुबह सवा दस बजे पीएचसी विजयपुर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। पाया कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लगी है फिर भी वहां मौजूद डाक्टर गायब है। उपस्थिति पंजिका मंगवा कर देखा तो वहां तैनात डा. सोनिया, डा. विश्व दीपक, डाकरूम सहायक महेंद्र प्रताप, स्टाफ नर्स जाहिर बेगम, स्टाफ नर्स आरती मौर्या, स्टाफ नर्स अंजल, स्टाफ नर्स रीना, स्टाफ नर्स ममता, वार्ड ब्याय प्रमोद कुमार अपने अपने ड्यूटी से गायब हैं। यह देखते ही वह भड़क गए। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मुकेश कुमार को निर्देशित किया कि गायब सभी कर्मचारियों से स्पष्टीकरण की आख्या लेकर दो सप्ताह के अंदर कार्यालय में रिपोर्ट दें अन्यथा उनका वेतन रोक दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्र की साफ सफाई ठीक पाया। पाया कि लिपिक गजेंद्र तिवारी ने चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सितंबर महीने का वेतन अभी तक नहीं बनाया है। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। लिपिक को चेतावनी दी कि तत्काल सभी का वेतन बना दें अन्यथा कार्रवाई होगी। सुरेश कुुमार, प्रमोद कुमार द्वारा ड्यूटी में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली। भोजन आदि के बारे में पूछने पर बताया कि सभी को मिल रहा है।