फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सता रही है खेतों के पलेवा की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र में वर्तमान समय में किसानों के सामने गेहूं की बुआई के लिए खेतों के पलेवा करने की चिंता सताने लगी है। जर्जर नहरों की मरम्मत अभी तक न होने तथा नहरों में पानी न छोडे़ जाने से किसान परेशान हैं ।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को सिंचाई व्यवस्था हेतु उमापुर लिफ्ट कैनाल मांडा राजबहा, हरगढ प्रथम व द्वितीय लिफ्ट कैनाल, नरायनघाट लिफ्ट कैनाल, अर्जुन पुर लिफ्ट कैनाल ,बेलन नहर प्रखंड की मांडाराजबहा बरबटा हाथीबार बंधा से निकली चितौली माइनर का निर्माण काफी पहले कराया गया है। किसानों की माने तो कभी भी टेल तक पानी पहुंचाने का प्रयास ही नही किया गया। नहरों की हालत खराब होने की वजह से पानी आने पर बेकार बह जाता है और किसानों के खेत तक नही पहुंच पाता है, और फसल सूख जाती है। नहरों का पानी हेड से मात्र एक से दो किलोमीटर तक ही सीमित रह जाता है।
किसानों द्वारा काफी समय से नहरों की मरम्मत कराने तथा सही समय पर टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की जा रही है लेकिन किसानों की मांगो को नजरअंदाज किया जा यहा है। जिसकी वजह से किसानों की क्षति हो रही है ।जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिंद का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों के यहाँ समस्याओं के समाधान हेतु शिकायत किया है यदि उचित कार्यवाही न की गई तो किसानों के साथ अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बहरहाल किसानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल नहरों में पलेवा करने हेतु पानी छोडे़ जाने तथा नहरों की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें