फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन विसंगतियों को दूर करें सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लैपटॉप, स्मार्टफोन समेत विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने मंगलवार को सभी तहसील परिसरों में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। अध्यक्ष नंदलाल सिंह ने कहा कि लेखपालों की मांग पूरी नही हुई तो लंबे आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। वेतनमान ग्रेड पे बढ़ाने की मांग के साथ एसीपी विसंगति, लेखपाल पदोन्नति, राजस्व निरीक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाए। मंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि लेखपाल सेवा नियमावली में संशोधन व वर्ष 2005 के बाद लेखपालों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ समेत लैपटॉप, स्मार्टफोन की व्यवस्था किया जाए। सदर तहसील में संतोष दूबे, मनोज मिश्रा, दिनेश कुमार, बेनू यादव, शैलेंद्र पाल, रामचंद्र दूबे आदि ने धरना किया। मड़िहान तहसील में रामआसरे ने कहा कि सरकार मांगों को पूरा नही करती है तो लेखपाल संघ आंदोलन करने को विवश होगा। आंदोलन करने वालों में सुरेन्द्र कुमार, कृष्णशंकर मिश्र, जोखनराम, शारदा, शिवप्रसाद, रामकुमार मौर्य, विनीत त्रिपाठी, मधु यादव, शिवाली आदि उपस्थित रहे। लालगंज तहसील में लेखपाल संघ अध्यक्ष ईशनारायण तिवारी, जगदीश सिंह, धीरज किशोर, ओमप्रकाश उपाध्याय, मठल्लू, मुकेश पांडेय, कृष्ण चंद यादव, पूजा, सपना मौर्य, प्रीति शर्मा, लता, रेखा मौर्य, नीलम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें