मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षा प्रेरकों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षा प्रेरक नवीनीकरण की मांग कर रहे हैं। शिक्षाप्रेरकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा।
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेरकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि प्रेरकों द्वारा ईमानदारीपूर्वक साक्षरता, विधिक साक्षरता, चुनाव ड्यूटी, पल्स पोलियो आदि ड्यूटी करते हैं। निष्ठापूर्वक कार्य करने के बावजूद नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। शिक्षा प्रेरकों की समस्या का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश दिखा। शिवमूरत यादव ने समस्याओं के जल्द निदान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम पंचायतों के लोक शिक्षा केंद्रों पर कार्यरत प्रेरक नवीनीकरण और हो रही वसूली को बंद करने की मांग किया। निसाद अंजुम ने कहा कि नवीनीकरण के नाम पर प्रधान द्वारा अनावश्यक परेशान किया जाता है। प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अल्प मानदेय दिया जा रहा है, जिससे जीविकोपार्जन करने में परेशानी हो रही है। हर वर्ष प्रेरकों को नवीनीकरण कराना पड़ता है, जिसमें कई विभागों और ग्राम प्रधानों का हस्ताक्षर कराना पड़ता है। गुलाब कुमारी ने कहा कि पल्स पोलियो में शिक्षा प्रेरक सुपरवाइजर आदि का कार्य कर रहे है। प्रदर्शन करने वालों में ममता विश्वकर्मा, सरिता देवी, वंदना सिंह, विजय लक्ष्मी चौहान, सरिता त्रिपाठी, आशा देवी, आराधना मौर्य, संध्या जायसवाल, चंद्र प्रकाश सिंह, सुमन, बबिता यादव, आशा देवी, पिंकी सिंह आदि मौजूद रहे।