फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश नहीं होने से सूख रही धान की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शेरवां । भादो में बारिश नहीं होने से शेरवां व जमालपुर, चौकियां के इलाके में धान की खेती सूख रही है। खेतों में दरार पड़ गई है। बुधवार को हुई मामूली बारिश से भी किसानों को राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

भादों माह की मघा नक्षत्र में चिलचिलाती धूप से धान के खेतों में दरार पड़ गई हैं। बादल रोज-रोज घुमड़ रहे हैं लेकिन बरसे चले जा रहे हैं। नहरों में भी पानी नहीं है। कुछ किसान निजी संसाधनों से सिंचाई करके फसल को बचा रहे हैं। पर भय है कि बारिश नहीं हुई तो फसलों में रोग लग सकता है। धान की फसल खेतों में चौपट होने से किसानों का कलेजा मुंह को आ रहा है। रोपाई करते समय भारी बारिश ने धान की नर्सरी चौपट हो गई थी और अब कम वर्षा के चलते खेती सूख रही है। किसानों ने अहरौरा जलाशय, जरगो,जलाशयों से नहरों में पानी छोड़ने की मांग की है। हसौली गांव के किसान श्रीकांत द्विवेदी, मुडहुआ के किसान, संतोष द्विवेदी, चौकियां के किसान सुभाष चन्द्र सिंह, शेरवां के किसान,दीपू चौबे, अमरेशचंद्र द्विवेदी, ओमकार यादव, विक्रमा यादव, चौबेपुर के किसान दूधनाथ यादव आदि का कहना है कि यदि मघा नक्षत्र में इन्द्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई तो बासमती किस्म की रोपी गई धान की फसल चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें