मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को जागरूक बनाये जाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में गुरुवार को सेम्फोर्ड स्कूल पुलिस की पाठशाला लगाई गई। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने सभी कक्षाओं के बच्चों की संयुक्त क्लास ली, जिसमें बच्चों को विडियो क्लिप दिखा कर नैतिकता, सामाजिक,समरसता व यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया गया। साथ ही बच्चों को उनकी सुरक्षा के संबंध में उपयोगी सुरक्षात्मक उपाय भी बताये गए। एसपी आशीष तिवारी ने कहा कि आप पुलिस से डरें नहीं बल्कि उन्हें अपना दोस्त समझ कर अपनी बात निर्भीक होकर बतायें क्योंकि पुलिस आपकी सहयोगी एवं मित्र है। पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के माता-पिता व शिक्षकगण से भी मुलाकात की।