मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस का पर्व राजनैतिक दलों और संस्थाओं द्वारा भी हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने पान दरीबा कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष वृंदा प्रसाद विश्वकर्मा ने ध्वजारोहण किया। जिला कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिला मुख्य संगठक श्याम नारायण दूबे, समग्र मानवाधिकार के डा. बीयू अंसारी, इंडियन मानवाधिकार एसोसिएशन में बीएएस यादव, बालगृह पक्का पोखरा में डा. आशा राय, रोटरी क्लब मिर्जापुर गौरव में अध्यक्ष अमित आहूजा, आचार्य रामचंद्र शुक्ल स्मारक में राकेशचंद्र शुक्ल, भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन में मनीष सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा समाजोत्थान समिति में मनिष सिंह, नेशनल हाकर्स ऐसोसिएशन सुरेश यादव, सोनांचल प्रदेश बनाओ संघर्ष समिति में गंगा राम, हुनरमंद इंडिया सेंटर में विवेक प्रताप सिंह, डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में दिनेेश चंद्र सर्राफ, गुरुनानक इंटर कॉलेज रतनगंज में सरदार धमरपाल सिंह ने ध्वजारोहण किया। उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति में प्रदेश अध्यक्ष जटाशंकर ने ध्वजारोहण किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष रत्नेश चंद्र श्रीवास्तव ने झंडोतोलन किया। किड्जी स्कूल रमईपट्टी में एस के कर्ण ध्वजारोहण किया। ग्रीन गुरु जी अनिल कुमार सिंह द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शांति निकतेन इंटर कॉलेज में पौधरोपण किया गया।
कैलहट में राजदीप महिला महाविद्यालय में अब्दुल्ला हाशमी, रामसुरेस सिंह महाविद्यालय में चंद्रप्रकाश सिंह, कमला नेहरू कन्या इंटर कालेज में तेजबहादुर सिंह, सरस्वती शक्ति संस्थान में सिद्धनाथ सिंह, बीआरसी पर बीईओ संजय यादव आदि ने किया।
दौड़ में अमरजीत व चंचल प्रथम
मिर्जापुर। स्वतंत्रता दिवस पर जीडी बिनानी कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक दौड़ का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी भगवान राय ने दौड़ का आयोजन किया। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। जिसमें बालक वर्ग में अमरजीत निषाद और बालिका वर्ग में चंचल यादव प्रथम रहीं।
परेड की ली सलामी
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा व विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओ. पी. सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कहा कि दक्षिणी परिसर, कौशल विकास का केन्द्र बन रहा है। यहा आयुर्वेद व पशु चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग साधना जैसे परमपरागत शिक्षा कार्यक्रमों से परिसर का सतत विकास सुनिश्चित किया जाएगा।