फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली की धुन पर झुमे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विंध्याचल। क्षेत्र स्थित विंध्य मालती पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्री कृष्ण राधा झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मालती त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण राधा के रूप में आकर्षक ढंग से तैयार होकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान मुरली की धुन व कर्णप्रिय संगीत से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय हो गया। गोपियों ने रासलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से बताया। मौजूद लोग राधा कृष्ण की अनुपम झांकी देख कर भाव विभोर हो गए। राधा रास बिहारी का मनमोहक नृत्य देख कर छात्र व अभिवावक मंत्र मुग्ध हो गए। झांकी प्रतियोगिता में केशव प्रथम, स्वस्थिका शुक्ला द्वितीय, अनन्या गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य रत्ना मिस्रा नें बच्चों में पुरस्कार वितरित किया। बच्चों मे जन्माष्टी के उपलक्ष्य में मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुमार गोस्वामी, रोहित तिवारी, गंगोत्री, सुप्रिया, रीना, यशी, विजयलक्ष्मी, अंजू साहनी, नन्दिनी, शैनी, अंकुर, प्रियंका, कृष्णा, शांभवी, विराज, वयंम्, वंशिका, अन्नया मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें