मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्लॉक छानबे व सीटी ब्लाक के रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण दिया गया। आयुक्त स्वरोजगार संजय कुमार पांडेय ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए समूह का गठन कराया जा रहा है। समूह के तहत काम करके महिलाएं आत्मनिर्भर बनें।
आयुक्त स्वत: रोजगार ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समूह के सदस्यों को तमालमेल बनाने, समझदारी, अनुशासन सिे कार्य करने के बारे में बताया। साथ ही उनके द्वारा ब्लॉक रिसोर्स परसन को मिशन के उद्देश्यों तथा लक्ष्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रबंधक रवि दूबे ने एनआरएलएम के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान दशरथ मिश्रा, प्रदीप केशरवानी, विनोद कुमार द्वारा रिसोर्स परसन को प्रशिक्षण दिया गया।