जिगना। छानबे ब्लॉक सभागार में जिलापंचायत राज अधिकारी बालेशधर दुबे ने गंगा किनारे के 18 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सेक्रेटरी के साथ बैठक कर शौचालय निर्माण की प्रगति फोटो अपलोड कार्य पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए तेजी लाने का निर्देश ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को दिया। कहा गया कि शिव पुर गोपाल पुर बजटा सहित कई गांवों की स्थिति बहुत खराब है । बैठक को जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभय राज यादव ने संबोधित किया। बैठक में सुरेश प्रताप सिंह श्रीकृष्ण उपाध्याय, अनिल कुमार मिश्र, माताप्रसाद शुक्ल ,विनोद कुमार ,ब्लॉक समन्वयक मनीष कुमार के अतिरिक्त अखिलेश सिंह, गोवर्धन सिंह, सुरेश दुबे, केशराज, विजय पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, नागेंद्र सिंह, राकेश पांडेय, डब्बू शुक्ल विजय शंकर शुक्ल, रमेश कुमार ,महेश यादव आदि उपस्थित रहे ।