मिर्जापुर। जिले के आम जनमानस को शुद्घ खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा नगर के प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर जनविश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेजा गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी के निर्देश तथा टीम प्रभारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव, खाद्य सहायक रविशंकर एवं रामधनी के साथ कृष्णा उद्योग से अरहर की दाल का नमूना एवं सनसाइन ट्रेडिंग कंपनी महुवरिया स्थित विनय कुमार शुक्ला से अरहर दाल का नमूना लिया गया। इसी क्रम में जंगी रोड सबरी चौराहा से बुलंद ब्रांड सरसो के तेल का नमूना भी लिया गया। सभी नमूना को सील कर जनविश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ के लिए भेज दिया गया।