फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को देखते हुए यातायात में किया गया परिवर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। ईद त्योहार को देखते हुए सोमवार को आधा दर्जन रूट के परिचालन में सुबह छह बजे से नमाज अदा करने तक बदलाव किया गया है। जिससे नामाजियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चील्ह विंध्याचल की तरफ से आने वाले वाहन जीटी रोड से आने वाले वाहन चिमनी नटवां तिराहा से होते हुए बथुआ सेप्टन मिल तेलियागंज तिराहे फायर स्टेशन के सामने से ओवरब्रिज होते हुए शहर स्टेशन डंकीनगंज के रास्ते गिरधर चौराहे से तहसील की तरफ प्रवेश करेंगे। वहीं भटौली जमुनहिया की तरफ से शहर में प्रवेश करने वाले वाहन सिविल लाइन पेट्रोल पंप के रास्ते रमईपट्टी तिराहे से तहसील चौराहे भरूहना होते हुए अपने मंजिल तक जाएंगे। इसी प्रकार साईं मंदिर संकट मोचन मंदिर पेट्रोल पंप के सामने अजहर इमाम की गली गिरधर चौराहा, खंजाची चौराहा, इंडियन बैैंक तिराहा रमईपट्टी तिराहे तरकापुर पुलिस लाइन के पश्चिम तरफ तरकापुर के सोनकर बस्ती के कुएं के पास से पुलिस लाइन गेट तरकापुर दूबे कालोनी,परमापुर मस्जिद के बगल में श्रीवास्तव कालोनी तरकापुर पर यातायात डायर्वजन पूर्ण रूप से लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें