फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाह नहीं मिलने से फीकी रहेगी ईद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति की बैठक शनिवार को इस्माइल खान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जल निगम के कर्मचारियों को बीते चार माह से तनख्वाह नहीं मिलने पर नाराजगी जता गई। वेतन नहीं मिलने से जल निगम कर्मचारियों की ईद फीकी रहेगी। वेतन और पेंशन भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। समय से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों का मानसिक शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बैठक में महंत सिंह, अशफाक खान, लव यादव, जवाहर लाल मौर्य, सुरेश लाल, श्याम बहादुर सिंह, आरपी श्रीवास्तव, अभय शंकर ने ईद के पूर्व वेतन भुगतान करने की मांग किया। इस दौरान श्याम बहादुर श्रीवास्तव, हनुमान प्रसाद, दिलीप मालवीय, लाल बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें