फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस समेत 19 कोरोना पाजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 69वें दिन सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक समेत 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 19 पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1864 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 27 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1573 है। एक्टिव केस 264 है। 36 लोग आइसोलेशन व 151 लोग होम हाइसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना के सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को एक हजार 225 की रिपोर्ट आई है। इसमें 19 पाजिटिव आए है। पाजिटिव में 14 पुरुष और पांच महिला है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जिला विद्यालय निरीक्षक, गायत्री पुरम कालोनी भरुहना से एक पुरुष, पीलीकोठी से दो पुरुष, कछवां से दो पुरुष व एक महिला, महुवरिया आफिसर्स कालोनी से एक पुरुष, राजगढ़ से एक पुरुष व एक महिला, धुन्नुपुर सीखड़ से पांच पुरुष
व एक महिला, टेढ़ी नीम चुनार से एक महिला, पचेवरा चुनार से एक महिला, शिवमऊ बीरशाहपुर से एक पुरुष, जुड़िया पटेहरा से एक महिला है। 25 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 19 पुरुष और छह महिला है। जिले में अब तक 75 हजार 999 सैंपल लिया जा चुका है। 73 हजार 600 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 399 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 42 हजार 645 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 107 हाट स्पाट है। इसमें 74 ग्रामीण और 33 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें