फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल में अतिक्रमण हटाने के लिए हुआ चिन्हीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र मेला के लिए विंध्याचल मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम करने के लिए 29 मार्च से जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। बुधवार को पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण का चिन्हांकन किया और चूना छिड़क कर उसको चिन्हित किया। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका की टीम ने अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया। लोक निर्माण विभाग ने अपने सड़कों की व नगर पालिका परिषद की टीम ने अपने सड़कों पर हुए अतिक्रमण का चिन्हीकरण किया। जहां पर अतिक्रमण किया गया है संबंधित लोगों से कहा गया कि वे स्वत: अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए उनको 28 मार्च शाम तक का समय दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जो लोग स्वत: अतिक्रमण हटा लेंगे तो ठीक है अन्यथा की स्थिति में यदि जिला प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाती है तो संबंधित से हर्जा- खर्चा भी वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित कर दी गई है। 29 मार्च को सुबह से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग व नगर पालिका की टीम के साथ पुलिस व पीएसी बल भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें