फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजी की परीक्षा में एक नकलची धराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की चल रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन इंटरमीडिएट की अंग्रेजी की परीक्षा थी, जिसमें एक नकलची पकड़ा गया। परीक्षा के दौरान जिले में कुल पांच नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा थी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह जब महुवारी कला स्थित गीता स्वामी इंटर कालेज पहुंचे तो वहां पर परीक्षा चल रही थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा और रस्टीकेट कर दिया। अंग्रेजी की परीक्षा के साथ ही यूपी बोर्ड की समस्त परीक्षाएं शनिवार को संपन्न हो गई। अब तक इस परीक्षा में पांच नकलची पकड़े गए। इसमें चार नकलची हाईस्कूल में पकड़े गए थे। इसमें तीन नकलची तो अकेले संस्कृत विषय में ही पकड़े गए थे।

अंग्रेजी कोर की परीक्षा में सौ अनुपस्थित
मिर्जापुर। सीबीएसई की मुख्य विषयों की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन इंटरमीडिएट की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा थी। मंडल के नौ केंद्रों पर तीन हजार 72 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से सौ अनुपस्थित व दो हजार नौ सौ 72 परीक्षा में शामिल हुए। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डा. एनके पांडेय ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल की आईटी की परीक्षा थी। इसमें भदोही के मदर हलीमा स्कूल में एक ही परीक्षार्थी पंजीकृत था और वह भी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें