फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के चलते ठप हो रहे स्थानीय व्यवसाय

विज्ञापन
विज्ञापन
नरायनपुर/अहरौरा। अहरौरा से वाराणसी की ओर जाने वाले मार्ग पर रविवार को वाहनों की 20 किमी लंबी लाइन लग गई। घंटों तक वाहन रेंगते-रेंगते रहे। सड़क के दूसरी ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। जिम्मेदारों ने माघ पूर्णिमा के स्नान के चलते रूट डायवर्ट का निर्देश बताकर पल्ला झाड़ लिया लेकिन डायवर्ट के बाद यात्रा के लिए चयनित किए गए मार्ग की जानकारी ही नहीं दी गई, जिससे यात्रा कर रहे गंभीर रोगी, महिला बच्चे सभी वाहनों में सवार बिलखते रहे।
विज्ञापन

सोनभद्र और जमुई की ओर से वाराणसी जाने के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेंगते हुए वाहनों का काफिला किसी तरह चल रहा था। हाईवे पर 10 किलोमीटर चलने के लिए लोगों को चार से छह घंटे का समय लग जा रहा है। अदलहाट से टेंगरा मोड़ तक सड़क की एक पटरी पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। वहीं, नरायनपुर से कैलहट तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली है। सड़कों पर वाहनों की संख्या देखते हुए ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रही समस्या के निराकरण का प्रशासनिक स्तर पर कोई प्रयास तक नहीं किया गया। जाम को छुड़ाने में पुलिसकर्मियों ने भी महज औपचारिकता ही निभाई है।
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर बाईपास त्रिमुहानी नरायनपुर के पास लग रहे जाम के चलते स्थानीय बाजार का व्यवसाय चौपट होने के कगार पर आ गया है। दिन भर वाहन रेंगते नजर आते हैं लेकिन रात होते ही वाहनों का आवागमन ठप हो जाता है।
विज्ञापन

त्रिमोहानी पर तीनों ओर से आने वाले वाहन बेतरतीब ढंग से जहां-तहां खड़े हो जाते हैं। कुछ देर बाद वाहनों का चक्का सुबह तक के लिए जाम हो जा रहा है। भोर में वाराणसी से निकलने वाले प्रात कालीन समाचार पत्र के वाहन भी जाम में फंस जा रहे हैं। जाम से बचने के चक्कर में आसपास के लिंक मार्ग पर आवागमन बढ़ने के कारण लिंक मार्गों की हालत अति दयनीय हो गई है । आसपास के विद्यालयों में चलने वाली स्कूली वाहन भी दुर्व्यवस्था का शिकार हो गए हैं । छात्रों का पठन-पाठन बाधित हो गया है । प्रबुद्ध जनों ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बाईपास त्रिमोहानी नरायनपुर व टेगरा मोड़ पर 24 घंटे यातायात पुलिस की व्यवस्था कराई जाए, जिससे यातायात सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें