कछवां। मझवां विकास खंड में छुट्टा मवेशियों के चलते फसलों के हो रहे नुकसान से नाराज दर्जनों की संख्या में किसानों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए किसानों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
महामलपुर ग्रामीणों ने लगातार चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन के दौरान फसलों के हो रहे नुकसान को देखते हुए छुट्टा पशुओं के लिए गौशाला बनवाए जाने की मांग की। कहा छुट्टा पशुओं के चलते खेतों में खड़ी फसल को नुक्सान हो रहा है। किसानों के हो रहे नुकसान पर शासन - प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। प्रदर्शनकर्ताओं ने छुट्टा मवेशियों के लिए पशुआहाता बनवाए जाने की मांग की। किसानों ने कहा यदि चौबिस घंटे के अंदर समस्या का निदान न किया गया तो क्षेत्र के किसान बड़ा आंदोलन करते हुए पशुओं को पकड़कर विकास खंड मुख्यालय के चहारदिवारी में कैद करने का कार्य करते हुए गेट पर ताला जड़ने का कार्य करेंगे। प्रदर्शन के दौरान, रवि सिंह, राजेश सिंह, नीलू सिंह, मुरलीधर सिंह, शिवकुमार, प्रेमप्रकाश दुबे, संदीप कुमार, हीरा यादव, नंदू यादव, अरुण कुमार प्रजापति, श्यामनारायण सिंह, अभिषेक सिंह, ओमप्रकाश सिंह, गोविंद पांडेय, राजेंद्र यादव, सुद्घन सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।