मिर्जापुर। उ.प्र. प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ की ओर से राजकीय पालिटेक्निक परिसर में संघ के महामंत्री आरबी सिंह की अध्यक्षता में पुरानी पेंशन बहाली व्यवस्था के लिए आहवान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया तथा सभी ने नव वर्ष को नहीं मनाने का निण्रय लिया। नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी संघर्ष में उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ द्वारा समर्थन देने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि देश के समस्त सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करवाने के लिए संघर्षरत नेशनल मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन स्कीम द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी संघर्ष में उ.प्र. प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ द्वारा समर्थन देने का निर्णय लिया गया है, जिससे समय समय पर आवश्यक सूचनाएं तथा दिशा निर्देश दिए जाते रहेंगे। कार्यक्रम दौरान आरबी सिंह, बीके सिंह, आरबी पटेल सहित चंचल सिंह, दीपचंद्र चौरसिया, अरूण कुमार, अमरनाथ, रणजीत सरोज, प्रिंसी पांडेय, संतोष कुमार सोनी, राहुल यादव, राजेंद्र कुमार, किशन आदि स्टाफ मौजूद रहे।