फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ और जेई विहीन हुआ नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका अहरौरा अधिकारी विहीन हो गई है। नगर पालिका में न ईओ न जेई और न ही प्रधान लिपिक हैं। सिर्फ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भरोसे नगर पालिका चल रही है। इसके चलते साफ-सफाई से लेकर नगर के सारे विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। यही नहीं, अधिशासी अधिकारी और लिपिक के न रहने से दिवाली के त्यौहार पर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान भी नहीं हो पा रहा। इससे चिंतित नगर पालिका अध्यक्ष ने आला अफसरों से लेकर मुख्यमंत्री तक से शिकायत की है। नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से शिकायत की कि अहरौरा नगर पालिका अधिकारी विहीन है, जिससे नगर के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। पालिका में तैनात ईओ विनय तिवारी को मिर्जापुर नगर पालिका में संबद्ध कर देने से वह समय नहीं दे पा रहे हैं। वहीं, एक माह पूर्व लिपिक सेवानिवृत्त हो गए थे, जिसके बाद तैनाती नहीं हुई। इस समय चुनार नगर पालिका से एक लिपिक को कार्य देखने के लिए लगाया गया है लेकिन वह बहुत कम आते हैं। जलकल के जेई का दो माह पूर्व स्थानांतरण होने के बाद से यह पद भी रिक्त चल रहा है। पालिकाध्यक्ष ने बतया कि ईओ विनय तिवारी को मिर्जापुर का अतिरिक्त प्रभार देने के कारण वह अहरौरा नगर पालिका को समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे सारे काम ठप पड़ गए हैं। दीपावली का त्यौहार नजदीक है लेकिन कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा। चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के भरोसे पालिका चल रही है। उन्होंने शासन से मिर्जापुर नगर पालिका से ईओ का कार्यमुक्त करने, जेई और मुख्य लिपिक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें