फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन एवं नेशनल फोटोग्राफर्स टीम ने किया राजगढ़ का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (मिर्जापुर)। स्थानीय विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में दूरदर्शन एवं नेशनल फोटोग्राफर्स टीम ने शुक्रवार को भ्रमण किया। गांवों में स्वच्छता अभियान को देखा शुक्रवार को धन सीरिया, गोलहनपुर एवं खम्हरिया पहुंच कर टीम ने गांव के अलावा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में हुए कायाकल्प को अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन

टीम ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालयों में हुए मॉडल कार्यों में बालक एवं बालिकाओं के अलग-अलग बने शौचालय, टाइल्स, हैंडवाश, शुद्ध पेयजल के लिए पानी टंकी, कक्षाओं में लगे कोटा स्टोन, बच्चों के भोजन हेतु बनाए गए डायनिंग सेट व्यवस्था का न सिर्फ अवलोकन किया बल्कि कैमरे में दृश्य को कैद किया। इस अवसर पर जिला कोआर्डिनेटर स्वच्छता मिशन विनोद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजगढ़ राजेश कुमार सिंह एवं नेशनल फोटोग्राफर संजय कुमार तथा दूरदर्शन की टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें