फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिनार में फार्मासिस्ट को उनके कार्य के बताए गए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे के अवसर पर एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी द्वारा एक सेमीनार एवं पोस्टर प्रतोयोगिता का आयोजन एपेक्स ट्रस्ट इंस्टिट्यूट ऑडिटोरियम में एपेक्स फार्मेसी इंस्टिट्यूट के प्रधानाचार्य प्रो. डा. सुनील मिस्त्री, मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डा. अमित सिंह, एपेक्स हॉस्पिटल की ओंको प्रबंधक सरिता, चीफ फार्मासिस्ट लक्ष्मी यास्मीन एवं फैकल्टी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सेमीनार की थीम फर्मसिस्ट्स योर मेडिसिन एक्सपर्ट के आधार पर सरिता ने फार्मेसी एवं हॉस्पिटल प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए फार्मेसी में करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में छात्रों को जानकारी दी।
विज्ञापन

दूसरे सेशन में एपेक्स हॉस्पिटल की चीफ फार्मासिस्ट लक्ष्मी यास्मीन ने एनएबीएच गाइडलाइन्स के अंतर्गत फार्मासिस्ट के रोल के बारे में बताया। निर्णायक टीम ने बीफार्म प्रथम वर्ष की छात्राओं रीना एवं स्नेहा को प्रथम, राहुल यादव एवं अनामिका- हिमांशी को द्वितीय , प्रियांशी-निधी एवं रिया-प्रिया की जोडी को तृतीय घोषित कर पुरस्कार वितरित किया गया। प्रधानाचार्य डा. सुनील मिस्त्री ने फार्मेसी डे के इतिहास एवं इसके अपार बढ़ते हुए करियर के बारे में बताते हुए। चेयरमैन डॉ एसके सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को फार्मासिस्ट डे की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें