मिर्जापुर। बावन द्वादशी पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गैबीघाट स्थित हनुुमान मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ के पूर्णाहूति पश्चात शुक्रवार को भंडारे का आयोजन किया गया। आए साधु व स ंतो को प्रसाद वितरण किए जाने के पश्चात लोगों को वितरण किया गया। यह क्रम देर रात तक चलता रहा। इस अवसर पर हनुमान मंदिर का शृंगार किया गया था। दर्शन करने वालों का तांता दिन भर लगा रहा। कार्यक्रम सकुशल संपन्न होने पर पुजारी रामानुजदास ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।