फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदला, दोपहर बाद हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शुक्रवार की दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदलने से झमाझम बारिश होने से विंध्याचल सहित नगर के कई इलाकों में जलभराव होने से आवाजाही बाधित रहा। विगत दो दिनों से थम-थमकर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं, वहीं कई क्षतिग्रस्त सड़कों पर जलभराव होने का खामियाज नगर व विंध्याचल की जनता को भुगतना पड़ रहा है। दोपहर बाद हुई बारिश से विंध्याचल के न्यू वीआईपी रोड व पुरानी वीआईपी रोड पर लगे प्लास्टिक के टीन शेड के क्षतिग्रस्त होने से भक्तों को भीगते हुए मंदिर जाना पड़ा। शुक्रवार की सुबह से दोपहर करीब एक बजे तक चिलचिलाती धूप से लोगों का बेहाल रहा, लेकिन अचानक इंद्रदेव के मेहरबान होने से करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद गड्ढे के रूप में तब्दील विंध्याचल मार्ग पर जलभराव होने से राहगीरों को आवगामन में परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं नगर के कई प्रमुख मार्गों व गलियों में पानी एकत्रित होने से भी लोगों को पानी व कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश होने से पूरे दिन मौसम सुहाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें